• rdba
  • 22 Apr, 2026
  • 0 Comments
  • 3 Secs Read

छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन

छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (AGM) का आयोजन दिनांक 18 अप्रैल 2026 रायपुर स्थित होटल लैंडमार्क में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सिसोदिया ने की। इस अवसर पर सचिव श्री संजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एम.एल. चंद्राकर, संयुक्त सचिव द्वय श्रीमती कविता दीक्षित एवं श्री अनुराग दीक्षित सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2026-27 हेतु राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के आयोजन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। प्रस्तावित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जुलाई 2026 में बिलासपुर में प्रथम सीनियर प्रतियोगिता, अगस्त 2026 में राजनांदगांव में अंडर-19 वेस्ट ज़ोन, सितंबर 2026 में जांजगीर में अंडर-19 नेशनल, अक्टूबर 2026 में रायपुर में अंडर-11 एवं अंडर-13, नवंबर 2026 में रायगढ़ में अंडर-15 एवं अंडर-17 तथा 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक जगदलपुर में सीनियर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त फरवरी 2027 में सूरजपुर में वेटरन्स प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

रायगढ़ को अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक-बालिका राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में तकनीकी अधिकारियों के टी.ए./डी.ए. में वृद्धि करने के साथ-साथ एंट्री फीस एवं रजिस्ट्रेशन फीस में संशोधन का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विभिन्न जिला इकाइयों द्वारा प्राप्त हो रही समस्याओं के निराकरण हेतु सभी जिलों को अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त संघ की कार्यकारिणी समिति में नए सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया भी संपन्न की गई, जिसमें रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ के सचिव श्री सौरभ पंडा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया।

रायगढ़ से बैठक में सचिव श्री सौरभ पंडा एवं श्री हितेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा आगामी वर्ष में बैडमिंटन खेल के व्यापक विकास हेतु ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *