• rdba
  • 26 Oct, 2026
  • 0 Comments
  • 6 Secs Read

रायगढ़ जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु रायगढ़ जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन रायगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। ट्रायल में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-11 बालक एकल: विजेता विवान भक्त एवं उपविजेता धैर्य अनमोल टांक।
अंडर-11 बालिका एकल: विजेता दिविशा अग्रवाल एवं उपविजेता मन्नत अग्रवाल।
अंडर-13 बालक एकल: विजेता अर्श अग्रवाल एवं उपविजेता शिवांश साहू।
अंडर-13 बालिका एकल: विजेता प्रिशा भालेराव एवं उपविजेता जिनिशा मैत्री।
अंडर-15 बालक एकल: विजेता भूपेंद्र सिदार एवं उपविजेता पार्थ यादव।
अंडर-15 बालिका एकल: विजेता अदिति सिंह एवं उपविजेता व्योमिनी चौधरी।
अंडर-17 बालक एकल: विजेता हर्षवर्धन सिंह एवं उपविजेता आरव मित्तल।
अंडर-17 बालिका एकल: विजेता आन्या विजयवर्गीय एवं उपविजेता अदिति सिंह।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री अकरम खान, सचिव श्री सौरभ पंडा, श्री श्याम गोयल, श्री हितेश वर्मा एवं सुश्री जयति चौहान सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *